Monday, November 19, 2018

Kamjor maang se sona chandi ki kimat mein giravat

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए टूटकर 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी भी 50 रुपए घटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम रही। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि हाजिर बाजार में स्थानीय

नई दिल्लीः दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपए टूटकर 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी भी 50 रुपए घटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम रही। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से सर्राफा भाव में कमी देखी गई। वहीं अमेरिका के फेडरल रिजर्व की टिप्पणी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था में सावधानी भरा रुख देखा गया जिसके चलते बहुमूल्य धातुओं के वैश्विक बाजार में भी धारणा कमजोर रही।

वैश्विक बाजार में सोना 0.11 प्रतिशत घटकर 1,220.80 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 0.21 प्रतिशत गिरकर 14.46 डॉलर प्रति औंस रही। राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव 50-50 रुपए टूटकर क्रमश: 32,100 और 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। शनिवार को सोने के भाव में 135 रुपए की तेजी देखी गई। सोने की आठ ग्राम वजनी गिन्नी का भाव 24,800 रुपए प्रति इकाई रहा।

सोने की तरह ही हाजिर चांदी का भाव भी 50 रुपए घटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम रहा जबकि साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव तीन रुपए घटकर 37,020 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का भाव पूर्व स्तर पर ही बना रहा। चांदी सिक्का (लिवाली) 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा और (बिकवाली) 74,000 रुपए के भाव पर था।  

यहाँ आप निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भारत मॅट्रिमोनी के लिए!

इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती: राहुल, सोनिया, राजनाथ और आडवाणी ने दी श्रद्धांजलि

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- दिल्ली: सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवानी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

🔴 *कोरबा*:  19  नवंबर 2018
       *मितान न्यूज़*
🔵  न्यूज़ बुलेटिन:
✅ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कल. प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद. आज कयामत की रात, निर्वाचन आयोग द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वायड भी पूरी रात करेगीे चौकसी.
✅ कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी विकास महतो, जकाँछ प्रत्याशी रामसिंह अग्रवाल ने अपने समर्थको के साथ डोर टू डोर मतदाताओं के पास दस्तक दे कर माँगा समर्थन.
✅ कोरबा जिले के 174 केन्द्रों में साढ़े सात हजार कर्मी कराएंगे मतदान. कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए मतदान दल.
✅ देवउठनी एकादशी पर गन्ने से सजा मंडप. विधि-विधान से हुआ तुलसी विवाह.
✅ कटघोरा: ग्राम बिंझरा नागरमुड़ा में पिकप की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत.
✅ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि.
✅ कोतवाली अंतर्गत इमलीडुग्गु में युवती से लगायी फांसी.
✅ कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में भाजपा कार्यालय में 20-25 की संख्या में अज्ञात लोगों ने बोला धावा. मौजूद लोगो के साथ मारपीट, जुर्म दर्ज.
✅ कुसमुंडा थाना अंतर्गत प्रेम नगर में पूर्व पार्षदों ने साथियों के साथ मिलकर युवक को पीटा. जुर्म दर्ज.
✅ कटघोरा-बांगो मार्ग पर ग्राम पोड़ी के पास डीजल से भरी टैंकर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलटी.
✅ कटघोरा थानांतर्गत चंदनपुर के पास डिवाइडर के बोर्ड को ठोकर मारते हुए सीधे डिवाइडर पर ही चढ़ गई बस. कई यात्रियों को आई मामूली चोटें.
✅ कुसमुंडा: भैरवताल बस्ती में ग्रामीण पर डंडे से हमला. जुर्म दर्ज.
🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹
       *।।जय श्री श्याम।।*
*श्री श्याम कार्तिक एकादशी जागरण*
*🚩" बाबा का जन्मउत्सव "🚩*
*दिनांक : 19/11/2018 सोमवार, रात 9 बजे से*
*श्री श्याम मंदिर कोरबा में*
*आप सभी श्याम भक्त सपरिवार पधारकर*
*पुण्य लाभ अर्जित करें।*
*प्रायोजक- श्री श्रवण अग्रवाल,कोरबा*
 🏹 *श्री श्याम मित्र मंडल,कोरबा (छ.ग.)*🏹
🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹🏹dwivedisidhu.blogspot.comdwivedisidhu.blogspot.com
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- भारत की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। इंदिरा गांधी के बुंलद हौसले के आगे पूरी दुनिया ने घुटने टेक दिए थे। 19 नवंबर को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 101 वीं जयंती हैं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। उनके दादा जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मशहूर बैरिस्टर पंडित मोतीलाल नेहरू थे। इंदिरा गांधी अपनी पढ़ाई के लिए लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यासय गई, जहां उनकी मुलाकात पारसी युवक फिरोज गांधी से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों का विवाह हो गया और नाम इंदिरा नेहरू से इंदिरा गांधी लिखा जाने लगा।
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के शासन काल मेंइंदिरा गांधी ने अपना पहला चुनाव जीती और सूचना प्रसारण मंत्री बनीं। वहीं लालबहादुर शास्त्री के बाद कांग्रेस ने उनका नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे रखा। जिसके बाद सन् 1966 से 1977 और 1980 से 1984 तक इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहीं।
बतौर प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसले से इंदिरा गांधी को कई मुश्किलें झेलनी पड़ी। उनके कई फैसले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे आंतकवादियों से निपटने के लिए किए गए। जैसे ऑपरेशन ब्लूस्टार, लोक नायक जय प्रकाश नारायण को जेल में डालना, आपाकाल लगाना.. इन फैसलों के चलते उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।आपको बता दें कि स्वर्ण मंदिर में हुए सेना के ऑपरेशन ब्लूस्टार में सिक्ख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इस कारण उनके दो सिक्श सुरक्षा गार्डो ने उनकी हत्या कर दी थी। लेकिन अपने तुरंत और सटीक फैसलों के कारण वह देश भर में जानी जाती रही।
इंदिरा गांधी एकमात्र थी, जो भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री रही और जिन्हें अपने मजबूत इरादों के कारण आयरन लेडी भी कहा जाता हैं। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद वे सिख अलगाववादियों के निशाने पर थीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी। गरीबी मुक्त भारत का इंदिरा गांधी ने एक सपना देखा था, जो आज तक भी साकार नहीं हो पाया है।dwivedisidhu.blogspot.com