Monday, November 19, 2018

जनता से रिश्ता वेबडेस्क :- भारत की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। इंदिरा गांधी के बुंलद हौसले के आगे पूरी दुनिया ने घुटने टेक दिए थे। 19 नवंबर को भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 101 वीं जयंती हैं। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। इंदिरा गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। उनके दादा जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मशहूर बैरिस्टर पंडित मोतीलाल नेहरू थे। इंदिरा गांधी अपनी पढ़ाई के लिए लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यासय गई, जहां उनकी मुलाकात पारसी युवक फिरोज गांधी से हुई। दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों का विवाह हो गया और नाम इंदिरा नेहरू से इंदिरा गांधी लिखा जाने लगा।
भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के शासन काल मेंइंदिरा गांधी ने अपना पहला चुनाव जीती और सूचना प्रसारण मंत्री बनीं। वहीं लालबहादुर शास्त्री के बाद कांग्रेस ने उनका नाम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे रखा। जिसके बाद सन् 1966 से 1977 और 1980 से 1984 तक इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहीं।
बतौर प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसले से इंदिरा गांधी को कई मुश्किलें झेलनी पड़ी। उनके कई फैसले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे आंतकवादियों से निपटने के लिए किए गए। जैसे ऑपरेशन ब्लूस्टार, लोक नायक जय प्रकाश नारायण को जेल में डालना, आपाकाल लगाना.. इन फैसलों के चलते उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।आपको बता दें कि स्वर्ण मंदिर में हुए सेना के ऑपरेशन ब्लूस्टार में सिक्ख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थी। इस कारण उनके दो सिक्श सुरक्षा गार्डो ने उनकी हत्या कर दी थी। लेकिन अपने तुरंत और सटीक फैसलों के कारण वह देश भर में जानी जाती रही।
इंदिरा गांधी एकमात्र थी, जो भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री रही और जिन्हें अपने मजबूत इरादों के कारण आयरन लेडी भी कहा जाता हैं। ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद वे सिख अलगाववादियों के निशाने पर थीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनके दो सिख अंगरक्षकों ने ही उनकी हत्या कर दी। गरीबी मुक्त भारत का इंदिरा गांधी ने एक सपना देखा था, जो आज तक भी साकार नहीं हो पाया है।dwivedisidhu.blogspot.com

No comments:

Post a Comment