Monday, November 19, 2018

Rakesh singh ko sunne pahuche 30 se kam log kaaryakarta par phuta gussa utaar di mala

मंडला। जिले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की चुनावी सभा सिंगारपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुठ्ठी भर लोग ही थे. ये देख प्रदेशाध्यक्ष का पारा चढ़ गया. उनके संबोधन के दौरान एक कार्यकर्ता मंच पर जैसे ही माला पहनाने पहुंचा प्रदेश अध्यक्ष चिढ़ गये और माला उतार दी.

मंडला जिले की निवास विधान सभा में राकेश सिंह की सभा.

मंडला। जिले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की चुनावी सभा सिंगारपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुठ्ठी भर लोग ही थे. ये देख प्रदेशाध्यक्ष का पारा चढ़ गया. उनके संबोधन के दौरान एक कार्यकर्ता मंच पर जैसे ही माला पहनाने पहुंचा प्रदेश अध्यक्ष चिढ़ गये और माला उतार दी.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जब प्रचार के लिए मंडला पहुंचे तो सभा स्थल पहुंचते उनकी पेशानियों पर बल पड़ गए और वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भड़क गए. राकेश सिंह की इस झल्लाहट का कारण चुनावी भाग-दौड़ की थकान नहीं, बल्कि उनकी सभा में मौजूद मुठ्ठीभर लोग हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की सभा का ये हाल मंडला के सिंगापुर गांव में हुआ.
पढ़ेंः
खाली मैदान और कुर्सियां देख राकेश सिंह ने महज दो मिनट में अपना भाषण पूरा कर दिया. खाली मैदान देख राकेश सिंह का गुस्सा इस कदर भड़का कि जब उनके स्वागत में एक कार्यकर्ता ने माला पहनाई तो उन्होंने उसे भी उतार फेंका. इसके बावजूद राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को प्रभावशाली मानती हैं, मानें भी क्यों न आखिर पार्टी के अध्यक्ष जो हैं. हालांकि उन्होंने लोगों के आने की एक वजह हेलिकॉप्टर को बताकर राकेश सिंह के प्रभाव को खुद ही कम कर दिया.
पढ़ेंः
संपतिया उईके की मानें तो यहां आए लोग राकेश सिंह के साथ ही हेलिकॉप्टर देखने भी आए थे. अब ये वही बता सकती हैं कि 30 से 40 लोगों की भीड़ में कितने लोग राकेश सिंह के प्रभाव से आए और कितने हेलिकॉप्टर देखने

No comments:

Post a Comment